News

माता-पिता तीर्थ गए, बेटे ने चुराए सोने चांदी के आभूषण:झूठ को सच बताने खुद ही थाने में दी रिपोर्ट, जांच में हुआ खुलासा तो पुलिस ने पकड़ा

By Mani 3 min read

माता-पिता तीर्थ गए, बेटे ने चुराए सोने चांदी के आभूषण:झूठ को सच बताने खुद ही थाने में दी रिपोर्ट, जांच में हुआ खुलासा तो पुलिस ने पकड़ा


जोधपुर


पुलिस ने अपने ही घर में चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर के माता का थान थाना पुलिस ने खुद के ही घर में चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के माता पिता तीर्थ दर्शन के लिए गए पीछे से मौका पाकर अपने ही माता-पिता और दादी के गहने चुरा लिए और बाद में खुद ही पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दे आया, लेकिन पुलिस ने जब जांच की तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने अब आरोपी श्रवण गहलोत (27)पुत्र मगराज माली निवासी नवोड़ा बेरा को गिरफ्तार किया है।


कपड़े की दुकान में हुआ घाटा


दरअसल आरोपी ने कपड़े की दुकान खोली थी। जिसमें घाटा होने की वजह से उस पर 20 लख रुपए का कर्जा हो गया था। कई लोग उससे उधार पैसा भी मांगते थे और लोगों ने उसे उधार माल देना भी बंद कर दिया था। इसके चलते आरोपी ने एक योजना बनाई।


आरोपी के माता-पिता हरिद्वार में दर्शन करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। पीछे घर में आरोपी खुद ही अकेला था। इस पर उसने सोचा की माता-पिता घर से बाहर गए हुए हैं और पीछे सोने चांदी के आभूषणों को चुरा लेता हूं और घर वालों को चोरी के बारे में सूचना दे दूंगा। इसी उद्देश्य के चलते आरोपी ने अपनी मां दादी और चाचा के उसके घर पर रखे सोने चांदी के आभूषणों को कमरे में रखे बक्से और तिजोरी से निकाल कर छुपा दिए। उसके बाद आरोपी ने घर के अंदर रखे बक्से, तिजोरी के ताले तोड़कर सामान को बिखेरकर नकबजनी का रूप दे दिया। बाद में अपने मकान के ऊपर बने कमरे में परिवार सहित जाकर सो गया।


सुबह होने पर आसपास के लोगों को बताया कि उसके घर पर अज्ञात चोर आए और चोरी कर सोने चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए और खुद ही पुलिस थाने पर जाकर सोने चांदी के चोरी होने की रिपोर्ट दे आया।


रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल के विभिन्न पहलुओं का पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण किया। तब पुलिस को संदेह हुआ क्योंकि पुलिस टीम ने अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन कहीं पर भी कोई संदिग्ध नजर नहीं आया और जिस तरह के घटनास्थल पर पुलिस को सबूत मिले उससे अंदेशा हो गया कि चोर कहीं घर के अंदर से ही हो सकता है। इस पर टीम ने आरोपी को मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो चोर ने खुद ही कर्ज चुकाने के लिए चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।


इस पूरी वारदात के खुलासे में थाना अधिकारी भंवर सिंह जाखड़ के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल भागीरथ, प्रकाश चौधरी, राकेश पूनिया और आसूचना अधिकारी लादूराम की विशेष भूमिका रही।

You may also like: हाईकोर्ट ने कहा- धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं में एक साथ नहीं हो सकता मुकदमा-

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.